सकारात्मक सोच की कहानी | motivational story in hindi

0

                               सकारात्मक सोच की कहानी 

नमस्कार दोस्तों...!!

आज मैं आपको एक ऐसी motivational story in hindi with moral बता रहा हु जिसे पढ़ने के बाद  आपको सकरात्मकता का महत्व समाज आएगा  |

सकारात्मक सोच
सकारात्मक सोच की कहानी

आज की मोटिवेशनल कहानी में आपका स्वागत है | मनुष्य के अंदर सकारात्मक सोच होना बहुत जरुरी है | सकारात्मक सोच इंसान के अंदर एक ऊर्जा भर देती है | असंभव चीज को भी संभव करने की ताकत रखती है | 


सकारात्मक सोच आपको मुसबित में रोशनी की एक किरण है | जो आपको हर संकट से बाहर निकल सकती है| और एक नई सोच दे सकती है | चलिए एक कहानी के माध्यम से जानते है की आखिर हम कैसे सकरात्मक सोच से जीवन के संकटो से बहार निकल सकते है | 


ये कहानी एक लड़के और राजा की है | एक राजा था | जो अपनी प्रजा से बहुत प्यार करता था और उसकी अच्छाई की वजह से उसकी प्रजा बहुत ही संतुष्ट थी |


पर राजा में एक कमी थी वो जन्म से ही विकलांग था |  पर राजा को उस चीज का कोई मलाल नहीं था | एक दिन राजा ऐसे ही अपने महल में घूम रहा था | और महल के दीवारों पर लगी उनके पूर्वजो तस्वीरें देख रहा था | फिर राजा को एक चीज ध्यान आयी की अगली तस्वीर यहाँ पे मेरी ही होगी | 


लेकिन मेरी आने वाली पीढ़ी जब मेरी विकलांग तस्वीर को देखेगी तो क्या सोचेगी | ये सोच कर राजा को थोड़ा बुरा लगा | 


फिर दूसरे ही दिन राजा ने राज्य में ऐलान कर दिया की कोई मेरी बहुत अच्छी तस्वीर बनाएगा तो  उसे में बहुत बड़ा इनाम दूंगा | और दूसरे दिन सारे चित्रकारोंको महल में बुलाया गया | सभी डरे हुए थे की राजा की विकलांग तस्वीर हम कैसे बनाये |


 राजा को देखकर बुरा लगेगा और हम मुसबित में पड़ जायेगे | फिर उसमे से एक लड़का सामने आया और बोला राजा जी में आपकी तस्वीर बनाऊंगा मुझे चार पांच दिन का वक्त दीजिये | ये सुनकर बाकि चित्रकार हैरान रह गए और कहने लगे ये का क्या कर रहा है अगर तस्वीर अच्छी नहीं लगी तो इसकी खैर नहीं | 


राजा भी अपनी तस्वीर का बेसब्रीसे इंतजार कर रहा था | चार पांच दिन केबाद सब लोग महल में आये ये देखने केलिए की आखिर उस लड़के ने ऐसा क्या बना दिया ? और वो लड़का तस्वीर लेकर आया | सब लोग देखकर हैरान रह गए | राजा बहुत खुश हुआ | 


आखिर उस तस्वीर में ऐसा क्या था जिसे देख राजा खुश हुआ | उस लड़के राजा को घोड़े पर सवार दिखाया | हाथ से तीर चलाते हुए उसने अपनी आंख को बंद किया था जो विकलांग थी और जिस पैर से विकलांग था उसे घोड़े के दूसरी बाजु दिखाए और दूसरी बाजु से उसका चित्र बनाया | 


इतना सुन्दर चित्र कोई बनाएगा ये खुद राजा ने भी नहीं सोचा होगा | लेकिन उस लड़के की सकरात्मक सोच ने एक बदसूरत चित्र को भी खूबसूरती में बदल दिया | राजा बहुत खुश हुआ और उसने उस लड़के बढ़िया उपहार दिया | 


सिख : 

दोस्तों जिंदगी में परेशानिया आती है | लेकिन आप हारकर बैठोगे तो कभी आगे नहीं बढ़ पाओगे  और नहीं उसस बच सकते हो | इसलिए ज़िन्दगी में कोई भी मुसीबत आये उसमे से हल ढूंढ़ने की कोशिश करो | आपको सफलता जरूर मिलेगी | अँधेरे को दूर करना है तो रौशनी लाने पड़ेगी | 


 सकरात्मकता सोच ही आपको आत्मविश्वास देती है | सकरात्मकता ही निराशा से भरी ज़िन्दगी में आशा लती है | सकारत्मक सोच सफल जीवन की कुंजी है | सकारात्मक सोच से कई लोग अपनी बीमारी को भी ठीक कर लेते है |   

"सकरात्मकता एक सफल जीवन की पूंजी है | "


 




Author Image

About Author
Hi, My name is Pravin Kharde.I am a Mechanical Engineer and a blogger since 2020.I am here to bring you a unique content on trending updates around the world.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top